Health benefits of dates for sexual stamina:
Health benefits of dates for sexual stamin
कैल्शियम, जस्ता, पोटेशियम, तांबा, सल्फर, कोबाल्ट और आयरन का भंडार है। इसी तरह दूध कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन (बी2), विटामिन बी12, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्वों का खजाना है।
क्या आप जानते हैं रात में दूध के साथ खजूर खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। खजूर में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में खजूर में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह प्रोटीन और अमीनो एसिड का बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा इसमें ए, सी, और ई सहित विटामिन बी ग्रुप के विटामिन पाए जाते हैं।
खजूर सेलेनियम, फास्फोरस, फ्लोरीन, कैल्शियम, जस्ता, पोटेशियम, तांबा, सल्फर, कोबाल्ट और आयरन का भंडार है। इसी तरह दूध कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन (बी2), विटामिन बी12, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्वों का खजाना है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, जब दूध और खजूर का एक साथ सेवन किया जाता है, तो शरीर में ताकत आती है और कई बीमारियां दूर होती हैं।
मांसपेशियों में आती है ताकत
मांसपेशियों में आती है ताकत
शरीर के लिए प्रोटीन जरूरी है और यह दोनों चीजें प्रोटीन का बढ़िया स्रोत हैं। खजूर और दूध दोनों में महत्वपूर्ण प्रोटीन सामग्री होती है, इसलिए दोनों को एक साथ खाने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और मांसपेशियों का विकास होता है।
यौन स्वास्थ्य में होता है सुधार
यौन स्वास्थ्य में होता है सुधार
बेहतर जीवन के लिए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की तरह यौन स्वास्थ्य का संतुलित होना भी जरूरी है। यौन क्षमता बढ़ाने के लिए आप रात में दूध में कुछ खजूर भिगो दें और फिर सुबह उस दूध को पी लें।
जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर
जोड़ों का दर्द होगा छूमंतर
हम सभी जानते हैं कि दूध में स्वस्थ मात्रा में कैल्शियम होता है, जब इसमें खजूर मिक्स कर दिया जाता है, तो इसके फायदे दो गुना बढ़ जाते हैं। हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर, यह पेय जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इनके अलावा यह मिश्रण वजन बढ़ाने में भी सहायक है, अगर आप दुबले-पतले हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लिए जबरदस्त साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
तेजी से बढ़ता है ऊर्जा का लेवल
तेजी से बढ़ता है ऊर्जा का लेवल
खजूर सुबह खाने के लिए एक शानदार खाद्य पदार्थ है क्योंकि वे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। खजूर और दूध के सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रह सकता है। यह मिश्रण आपको पूरी ऊर्जा और ताकत देता है।
पाचन का आसान तरीका
पाचन का आसान तरीका
बुजुर्ग व्यक्ति जो पाचन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें इस लाभ से अधिक लाभ होगा। खजूर का फाइबर लचीले पाचन और स्वस्थ मल त्याग में मदद करता है, जिससे पाचन अधिक आरामदायक होता है।
मेमोरी पावर बनती है मजबूत
मेमोरी पावर बनती है मजबूत
दूध और खजूर का मिश्रण आपकी स्मृति सुधार में कर सकता है। इसका कारण यह है कि इसमें विटामिन बी6 होता है, जो आपके पूरे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अपने सिस्टम में भोजन के बिना इनका सेवन करना सबसे अच्छा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें